फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   budget related news

Maharajganj News: जैविक खेती के बढ़ावा से किसानों को होगा लाभ

Wed, 01 Feb 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
budget related news
ुती किसानी की खबर में निचलौल क्षेत्र के जयश्री के सिवान में लगे तिलहन फसल को देखता किसान त्रिभुवन - फोटो : MAHARAJGANJ
जैविक खेती के बढ़ावा से किसानों को होगा लाभ
विज्ञापन

- जिले में दो लाख हेक्टेयर भूमि पर पांच लाख किसान करते हैं खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बजट में जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। सरकार ऑर्गेनिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इससे जिले के पांच लाख किसानों को फायदा होगा। खेती में लागत कम होने के साथ ही पैदावार भी बढ़ेगा।
जानकारी के अनुसार जिले में दो लाख हेक्टयेर भूमि पर खेती होती है। भूमि के जल स्तर में वृद्धि होती हैं। खोन्हौली गांव के किसान महेंद्र ने बताया कि सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, इसके परिणाम भविष्य में बेहतर होंगे। खेती में लागत कम होने पर आय निश्चित रूप से बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ ही लागत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी संजीवनी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
महराजगंज। बजट में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया गया है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिलेगी। जंगल सफारी सहित दर्जिनिया ताल को विकासित करने में मदद मिलेगी।
बीते नवंबर में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में जंगल सफारी चौक क्षेत्र में शुरू हुआ। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। वर्तमान में पर्यटन के क्षेत्र में जिला काफी पीछे हैं। यहां विकास की संभावनाएं हैं।
बौद्ध स्थल की खुदाई के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। बजट में पर्यटन क्षेत्र के लिए विशेष जोर दिए जाने से बेहतर होने की उम्मीद है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बजट में पर्यटन कारोबार को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, इससे जिले में पर्यटन विकास आगे बढ़ेगा। रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार आगे बढ़ने की उम्मीद है।
पीएम आवास योजना का लक्ष्य बढ़ने से गरीबों को मिलेगा आशियाना
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को अधिक लाभ मिलेगा। बजट में पीएम आवास योजना में 66 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा होने से जिले में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
जिले में इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य 19,294 निर्धारित है। 1,565 लाभार्थियों को पहली किस्त दी जा चुकी है।
बजट में सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बढ़ोतरी कर दी है, तो अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को लाभ मिलेगा।
मोहनापुर के मोहन ने बताया कि गरीबों के हित पर सरकार ध्यान दे रही है, इसका भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। परियोजना निदेशक आरके पांडेय ने बताया कि बढ़ोतरी होने से जिले में योजना के तहत अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन हो सकेगा। सरकार ने बजट में प्राथमिकता देकर बेहतर किया है।
डिजिटल इंडिया मुहिम को मिलेगी गति
महराजगंज। आम बजट में मोबाइल फोन के साथ कैमरे के लेंस सस्ते होने का जिक्र किया गया है। स्मार्टफोन प्रयोग करने वालों को एक तरह से राहत देने की कोशिश है। इससे डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
निचलौल शहर में मोबाइल विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि स्मार्टफोन के कलपुर्जों के आयात पर छूट सरकार ने दी है। स्मार्टफोन कंपोनेंट चार्ज के आयात शुल्क में कटौती का ऐलान हुआ है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियों को कलपुर्जों को विदेश से मंगाने पर कम टैक्स देना होगा।
मोबाइल विक्रेता आलम ने बताया कि इन दिनों 5जी स्मार्टफोन की काफी मांग है। इसके निर्माण में इस्तेमाल आने वाले चिपसेट और बाकी कलपूर्जों को विदेश से मंगाना होता है, ऐसे में स्मार्टफोन के निर्माण में कम लागत आएगी। रायपुर गांव के अनिल यादव ने बताया कि कीमत कम होने से अब सबके हाथ में मोबाइल फोन होगा।
सराफा कारोबारियों को झटका, कारोबार होगा प्रभावित
महराजगंज। आम बजट में केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं। ऐसे में बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी है। इसका मतलब है कि सोना और चांदी के दामों में कुछ इजाफा होगा। इससे व्यापारियों से लेकर आम ग्राहकों को कुछ खास फायदा नहीं होगा। कृषि प्रधान जिले में सराफा कारोबार प्रभावित होगा।
निचलौल शहर के सोने-चांदी के कारोबारी विनोद वर्मा ने कहा कि बजट में सोना, चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इससे सराफ कारोबारियों को झटका लगा है। सोने-चांदी की कीमत में उछाल होने से कारोबारियों के साथ आम ग्राहकों पर असर पड़ेगा।
कारोबारी अनिल वर्मा ने कहा कि सोने चांदी के कीमतों में बढ़ोतरी होने से व्यापारियों के साथ लोगों का गणित गड़बड़ा जाएगा। जिसका कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार को मिलेगी गति
जिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के कारोबार को गति मिलेगी, इससे जुड़े कारोबारी खुश हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ी सस्ती होगी तो इसका कारोबार बढ़ने के साथ ही आम आदमी की मुश्किल भी दूर होगी।
जिले में इस कारोबार से जुड़े राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बजट में सरकार से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सस्ता करने की घोषणा कर कारोबार को संजीवनी देने का काम किया है। अधिक से अधिक खरीदारी होगी तो निश्चित रूप से आय में बढ़ोतरी होगी।
गौनरिया राजा गांव के मनीष ने बताया कि बजट में बिजली से चार्ज होने वाली गाड़ियों को सस्ते करने का प्रावधान सराहनीय है। कम पूंजी के लोग भी आसानी से इन गाड़ियों को खरीद सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। वन क्षेत्र के आच्छादित महराजगंज जनपद की सड़कों पर बिजली से चार्ज होने वाली ज्यादा गाड़ियां आने वाले दिनों में दौड़ेंगी।
बजट से लोग निराश, रेल लाइन से जुड़ने की अधूरी रह गई आस
बजट से इस बार लोगों को निराशा हाथ लगी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी महराजगंज से सांसद हैं। लोगों को उम्मीद थी कि आनंदनगर से घुघली रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए बजट में कोई प्रावधान करेंगे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है।
लंबे समय से महराजगंज जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की जा रही है। हर बार बजट प्रस्तुत होने के दौरान लोग इस आस में रहते हैं कि इस बार रेलवे के मद में कुछ घोषणा जरूरी होगी। हर बार की तरह इस बार भी लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

टीबी और मोबाइल फोन से बजट देख रहे लोगों ने कहा कि इस बार भी जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए कुछ खास घोषणा नहीं हुई।
सभासद डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला ने बताया कि जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सपना कब पूरा होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर बार उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। शास्त्री नगर के अमित कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे के लिए कुछ घोषणा हुई होती तो बेहतर रहता। बहुत उम्मीद के साथ टीबी पर बजट देख रहा कि रेलवे के लिए कोई घोषणा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed