फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brother-sister died due to drowning in pond in Maharajganj

Maharajganj: खेलते समय पोखरी में डूबने से भाई-बहन की मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 03 Oct 2022 06:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पनियरा (महराजगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, पनियरा (महराजगंज) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 03 Oct 2022 06:07 PM IST
सार

तालाब से निकालकर दोनों मासूमों को परिजन जिला अस्पताल महराजगंज ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों शव को घर पर लाए। मृत मासूमों की मां रूबी रोते हुए बेहोश हो जा रही हैं।

विज्ञापन
Brother-sister died due to drowning in pond in Maharajganj
पोखरे में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कामता बुजुर्ग में पोखरी में डूबने से दो मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


कामता बुजुर्ग निवासी महेंद्र वर्मा वर्तमान में डोगरा रेजीमेंट (आर्मी) में तैनात हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे महेंद्र वर्मा की पुत्री गरिमा (6) व पुत्र सागर (4) अपने दादी के घर पर खेल रहे थे। इसी बीच दोनों मासूम खेलते हुए घर के सामने सड़क के पास पोखरी में डूब गए। कुछ देर बाद घर के परिजन दोनों मासूमों की खोजबीन करने लगे, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों की मदद से पोखरी में दोनों मासूमों की तलाश की गई। कुछ देर बाद दोनों को पोखरी से निकाला गया।
विज्ञापन


आनन फानन में दोनों मासूमों को परिजन जिला अस्पताल महराजगंज ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों शव को घर पर लाए। मृत मासूमों की मां रूबी रोते हुए बेहोश हो जा रही हैं। घटनास्थल पर एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी पहुंचे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम परिजन नहीं कराने के लिए राजी हुए। पंचनामा भर कर उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र में पोखरी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के कौलही गांव एक पोखरे में नहाने गए एक किशोर की मौत हो गई। साथ में नहा रहे अन्य लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए नौतनवां के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के कौलही निवासी विशाल जायसवाल 15 सोमवार को गांव की एक पोखरी में नहाने गया था। इस दौरान विशाल डूबने लगा, तो पोखरी में नहा रहे अन्य युवकों ने डूबता देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे पानी बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए नौतनवां के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पोखरी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मिठौरा में नहर किनारे पटरी पर मिला वृद्ध का शव

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंदुरिया पुराने पेट्रोल पंप के सामने देवरिया शाखा की नहर पटरी पर 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी सुकई शर्मा ( 70) सोमवार सुबह नहर पटरी के किनारे शौच करने के लिए गए थे। दोपहर बाद वह नहर की पटरी पर मृत मिले। थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed