फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brother-in-law and sister-in-law injured in collision between two bikes, referred to district hospital

Maharajganj News: बीमार नवजातों को गांव की देहरी पर ही मिलेगा इलाज

Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law injured in collision between two bikes, referred to district hospital
गांव के करीब अस्पताल में ही मिलेगी नवजात शिशुओं काे इलाज
विज्ञापन

सात सीएचसी में एनबीएसयू चालू, पांच जल्द शुरू होगा
महराजगंज। अब ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में जन्म ले रहे नवजातों को गंभीर बीमारी की स्थित में जिला अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें सीएचसी पर ही जरूरी इलाज व चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी।
जानकारी के अनुसार, जन्म लेने वाले गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए जिले के हरेक ब्लॉक पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड का एनबीएसयू यानी न्यूबोर्न स्टैबिलाइजेशन यूनिट (नवजात स्थिरीकरण इकाई) को तैयार किया जा रहा है। एनबीएसयू सात सीएचसी पर चल रहा है और पांच ब्लॉक पर बने सीएचसी पर तैयार किया जा रहा है। सितंबर से इनका संचालन भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सीएचसी निचलौल में 10 बेड का तो फरेंदा, परतावल, लक्ष्मीपुर, मिठौरा, बृजमनगंज, सदर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार-चार बेड का संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं सीएचसी घुघली, रतनपुर, धानी, पनियरा, सिसवां में जरूरी उपकरण पहुंच चुके हैं। यहां सिंतबर में उपकरणों को स्थापित कराकर एनबीएसयू को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती हैं 31 मरीज
जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में इस समय 31 बच्चों को भर्ती किया गया है। इस वार्ड में प्रतिदिन 10 से 12 नवजात सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। वहीं जिला अस्पताल के एनबीएसयू में एक भी नवजात भर्ती नहीं है। ये स्थिति इसलिए है क्योंकि सात सीएचसी पर बने एनबीएसयू पर नवजातों का इलाज शुरू हो चुका है। लेकिन सर्दियों में सदर का एनबीएसयू नवजातों के इलाज को तब काम आएगा जबकि बीमार नवजातों की संख्या बढ़ेगी और एसएनसीयू में बेड फुल रहेगा।

गंभीर मरीजों की स्थिति को स्थिर करने के लिए होता है एनबीएसयू
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा बताते हैं कि एनबीएसयू में कम वजन वाले, समय से पहले (प्रीमेच्योर) जन्मे या मामूली रूप से बीमार नवजात शिशुओं (0 से 28 दिन तक) का इलाज करते हुए उन्हें स्थिर किया जाता है। यहां पर मामूली बीमार और कमजोर नवजात, कम वजन वाले शिशु, प्रीमेच्योर शिशु, पीलिया, जन्म लेते ही सांस लेने में हल्की तकलीफ, हाइपोथर्मिया, जन्म लेने पर दूध न पीने की समस्या से ग्रसित नवजातों का इलाज किया जाएगा। यहां पर ऐसे बच्चे होंगे जिन्हें नीकू (एनआईसीयू) या पीकू (पीआईसीयू) वार्ड में भर्ती करने की जरूरत नहीं होगी।

वर्जन

एनबीएसयू से हाइपोथर्मिया, पीलिया, लो बर्थ बेबी, प्री मेच्योर बेबी, बर्थ एस्फिसिया जैसे बच्चों का इलाज करते हुए उनकी तबीयत को स्थिर किया जाएगा। यहां पर कंगारू केयर यूनिट भी होगी। सात अस्पताल में ये सुविधा शुरू कर दी गई तो वहीं पांच अन्य अस्पतालों में जल्द ही एनबीएसयू शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. राजेश द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article