फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   brick makers protested

ईंट निर्माता समिति के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
brick makers protested
ईंट निर्माता समिति के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज ईंट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पदाधिकारियों ने जीएसटी में वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया।

अध्यक्ष ओम प्रकाश कर्मचंदानी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में पारित प्रस्ताव ईंट व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के हित में नहीं है। बीते दो साल से कोरोना के कारर्ण इंट व्यवसाय घाटे में है। ईंट पर कर की दर बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मैनुफैक्चरिंग सेक्टर 40 लाख तक सालाना टर्नओवर तक जीएसटी मुक्त है। इसके बावजूद ईंट निर्माताओं के लिए 20 लाख रुपये सालाना टर्नओवर तक ही कर मुक्त का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि ईंट निर्माताओं के लिए जीएसटी में वर्तमान में 1.50 करोड़ टर्नओवर तक कंपोजीशन सीमा है, जिसमें कर की दर एक प्रतिशत है। काउंसिल की बैठक में बिना आईटीसी लिए कर की दर 6 प्रतिशत का प्रस्ताव लाया गया है। सामान्य रूप से ईंट पर कर की दर 5 प्रतिशत है, जिसे 12 प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है। इस दौरान महामंत्री जहिर खां, कोषाध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, दिलीप कुमार, बालकिशुन गुप्त, रविन्द्र नाथ पटेल, आनंद कुमार चौरसिया, लक्ष्मीचंद, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed