{"_id":"6aa1c36d4f8fa9c2a401150b","slug":"body-of-student-who-jumped-into-the-river-from-trimuhani-bridge-found-in-jardi-after-two-days-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184848-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्रिमुहानी पुल से नदी में कूदे छात्र का दो दिन बाद जर्दी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्रिमुहानी पुल से नदी में कूदे छात्र का दो दिन बाद जर्दी में मिला शव
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी स्थित पुल से सोमवार को रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु का शव दो दिन बाद मिल गया। बुधवार को पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जर्दी के पास रोहिन नदी में उतराया शव मिला। वह तीन बहनों में इकलौता था। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह भगड़ा टोले के ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पनियरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान हिमांशु पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम पंचायत चुनवटियां के टोला बरगदहीं के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु खुंटहा स्थित टैगोर इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। परिजन के मुताबिक, वह घरवालों की डांट से आहत था।
विज्ञापन
सोमवार को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान त्रिमुहानी घाट स्थित रोहिन नदी के पुल पर पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में छात्र की तलाश की जा रही थी। हिमांशु तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था और परिवार में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां मीना देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छात्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जर्दी के भगड़ा टोले के पास शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।