फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of married woman found hanging in room

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging in room
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला गोपलापुर में सोमवार की देर शाम विवाहिता पूजा चौधरी का फंदे से लटका शव मिला। मृतका के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची खोरिया बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर सीओ बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल भी मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल टोला परसा निवासी राधेश्याम की बेटी पूजा चौधरी (28) की शादी वर्ष 2021 में नौतनवा थाना क्षेत्र के ही महुअवा नंबर एक निवासी दीपचंद चौधरी के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा और एक बेटी हैं। सोमवार को पति दीपचंद चौधरी बाजार गए थे। इसी दौरान वह अपने कमरे में फंदे से लटक गई। जब उसकी ननद किसी काम से कमरे की तरफ गई तो शाम करीब सात बजे पूजा का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पूजा की सास भी मौके पर पहुंची। रोने-बिखलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसी बीच पति भी बाजार से घर पहुंच गया।
विज्ञापन

परिजन तत्काल शव को नीचे उतार कर इलाज के लिए नौतनवा कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन वहां से शव लेकर घर चले गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मायके वालों को दे दी। ससुराल पहुंचे पूजा के पिता राधेश्याम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल में होता था विवाद

आसपास के लोगों ने मायके वालों को घटना की सूचना दी। इस बीच मृतका की बड़ी बहन रीना चौधरी ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल में अक्सर विवाद होता रहता था। बहन की मौत के बाद भी उसके ससुराल वालों ने सूचना नहीं दी। आसपास के लोगों से रात करीब आठ बजे बहन के मौत की जानकारी मिली। हालांकि मायके वालों ने इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी है।


दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पूजा की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बेटा देवांश चौधरी चार साल का जबकि बेटी देवांशी सात माह की है। पूजा की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सात माह की मासूम भूख से बेहाल है। बताया जा रहा है कि पति दीपचंद महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मजदूरी करते हैं। एक माह पहले पुणे से घर आए थे। इसके बाद ससुराल से पूजा चौधरी को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed