Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board of Secondary Education releases schedule; planning studies becomes easier

Maharajganj News: कक्षा नौ से 12 तक का मासिक पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड

Wed, 25 Nov 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Board of Secondary Education releases schedule; planning studies becomes easier
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नौ से 12 तक का मासिक पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इससे छात्रों और शिक्षकों दोनों को पढ़ाई की योजना बनाने में सहूलियत मिलेगी। परिषद ने सभी विद्यालयों को इसी पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने बताया कि परिषद की तरफ से पत्र आया है। इसमें निर्देश है कि मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार मासिक परीक्षाएं नवंबर से ही आयोजित की जाएं। इससे विद्यार्थियों की तैयारी कराई जाएगी। इससे पूरे साल पढ़ाई का बोझ एक साथ नहीं पड़ेगा बल्कि महीनेवार पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य रहेगा। शिक्षकों को भी अध्यापन कार्य को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शिक्षक बोले-मिलेगी सहूलियत
राजकीय माध्यमिक स्कूल, गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर विषयवार मासिक विभाजन जारी किया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत सभी विषयों का महीनेवार पाठ्यक्रम दिया गया है। किस महीने में कौन सा चैप्टर पढ़ाना है, इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई है। बरवां राजा के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि इससे छात्र नियमित रूप से पढ़ाई करेंगे और परीक्षा के समय उन्हें रिवीजन में आसानी होगी। साथ ही अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई की प्रगति पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीसभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे पाठ्यक्रम को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें और छात्रों को इसकी जानकारी देकर इसी अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करते हुए हर महीने रिपोर्ट दें।
- राम नगीना भारती, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article