फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BLO's bike stolen from college gate

Maharajganj News: कॉलेज के गेट से बीएलओ की बाइक चोरी

Mon, 12 Jan 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
BLO's bike stolen from college gate
भिटौली/घुघली। घुघली नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को डीएवी नारंग इंटर कॉलेज गेट से एक बीएलओ की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर नरायन टोला निवासी रविन्द्र प्रसाद बीएलओ हैं। रविवार को वह निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कॉलेज गेट पर अपनी बाइक को लॉक कर खड़ा किया था। कार्य समाप्त होने के बाद जब वह गेट पर पहुंचे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। नगर चौकी इंचार्ज अशोक गिरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed