फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The agitation of Lekhpals regarding various demands continued for the 18th day on Friday.

Maharajganj News: आज थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे लेखपाल

Sat, 10 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The agitation of Lekhpals regarding various demands continued for the 18th day on Friday.
नौतनवा। अंतरमंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी जारी करने, वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन शुक्रवार को 18 वें दिन भी जारी रहा। साथ ही ये निर्णय लिया कि हड़ताल के क्रम में शनिवार को आयोजित होने वाले थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर सभी लेखपाल काम करेंगे।
विज्ञापन

नौतनवा तहसील मुख्यालय के समस्त लेखपाल जहां 21 हल्कों का संपूर्ण कार्य तो वहीं 60 हलकों पर सभी प्रशासनिक ग्रुपों से खुद को रिमूव कर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किए रहे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी में शनिवार को सभी लेखपाल थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि लगातार 18 दिनों से आंदोलन करने के बावजूद शासन स्तर से मांगों पर अमल की दिशा में अब तक कोई पहल न किया जाना अत्यंत ही निंदनीय है।
विज्ञापन

लेखपाल रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, दीपेंद्र धवल, जहीरूद्दीन खान, मंजूर अली, कृष्णगोपाल, राघवेंद्र विश्वकर्मा, रत्नेश गुप्ता, सुनील वर्मा, विनोद पटेल आदि लेखपालों का कहना है कि यदि समय रहते लेखपाल संघ की समस्त मांगें नहीं मानी गईं तो 17 अक्तूबर से लेखपाल संघ संपूर्ण शासकीय कर्तव्यों और दायित्वों का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed