फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block on top of Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण में निचलौल ब्लॉक टॉप पर

Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Block on top of Kovid vaccination
कोविड टीकाकरण में निचलौल ब्लॉक टॉप पर
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड टीकाकरण में निचलौल ब्लॉक टॉप पर बना हुआ है। यहां 45 वर्ष से अधिक आयु वाले एक हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि धानी व फरेंदा की रफ्तार अत्यंत धीमी है। पंचायत राज विभाग की ओर से एकत्र की जा रही सूचना पर नजर डालें तो 20 मई की शाम तक जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3551 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 1093, बृजमानगंज में 103, लक्ष्मीपुर में 264, घुघली में 316, सदर में 117, मिठौरा में 70, नौतनवां में 196, पनियरा में 296, परतावल में 707 तथा सिसवां में 389 लोगों ने टीका लगवाया है। फरेंदा व धानी में अब तक टीकाकरण की स्थिति स्पष्ट नहीं है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पंजीकरण कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं। पंचायत राज विभाग ने एडीओ पंचायत, पंचायत सचिवों, सफाईकर्मियों व स्वच्छाग्रहियों से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed