{"_id":"2d747cc3a45afad44fff0fdfcbb522ea","slug":"black-rust-laundry-trounced-bets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" काला जंग,धोबी दांव से पटखनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला जंग,धोबी दांव से पटखनी दी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। राजा रतन सेन स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को अंतर्राज्यीय दंगल का आयोजन किया गया। चार प्रदेश के 25 पहलवानों ने हिस्सा लिया। गाजीपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। दंगल में महिलाओं का कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
मुख्य अतिथि हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता शुरू कराई। हियुवा नेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करेगा। उन्होंने धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि खेल से भी युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
महिला कुश्ती में आजमगढ़ की विभा ने दिल्ली की सिंधिया पाल को काला जंग दाव से आसमान दिखाया। अयोध्या के बाबा केशवदास ने महाराष्ट्र के धर्मेंद्र को धोबी दाव से चित किया। गाजीपुर के विकास राय ने पटना के संजय को पटखनी दी।
विज्ञापन
गाजीपुर के दिवाकर ने गोरखपुर के शमशेर को, गाजीपुर के पारस राय ने मेरठ के कौशल को, वाल्मीकि नगर के राजेश ने गाजीपुर के दिग्विजय को, महराजगंज के जितेन्द्र ने बलिया के हरेन्द्र सिंह को, महराजगंज के ही स्वर्ण पदक विजेता शैलेश ने मेरठ के राजू को, गाजीपुर के संदीप ने मेरठ के धर्मेन्द्र को, कुशीनगर के अलिहुसेन ने देवरिया के जितेन्द्र को अखाड़े में चित किया। इसी प्रकार गाजीपुर के बबलू ने बक्सर के लोहा को आसमान दिखाया।