फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BKU strike ends on DM's assurance

Maharajganj News: डीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना खत्म

Wed, 01 Jan 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Jan 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
BKU strike ends on DM's assurance
महराजगंज। विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं का बुधवार को डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। मंगलवार से भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि डीएम ने सभी प्रकरणों में कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके कारण अनिश्चकालीन धरना समाप्त किया जाता है। अगर आश्वासन के बाद भी प्रशासन ऐसा करने में लापरवाही करेगा तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। भाकियू ने अपनी विभिन्न मांगों पर ध्यान न देने का आरोप प्रशासन पर लगाते हुए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 31 दिसंबर को अनिश्चित कालीन धरना कलक्ट्रेट में शुरू कर दिया था। मंगलवार को प्रशासन के मान मनौव्वल के बाद भी मामला नहीं सुलझा और संगठन के लोग पूरी रात धरने पर डटे रहे। बुधवार को जिलाधिकारी ने किसान संगठन से स्वयं वार्ता कर आश्वासन दिया कि शीघ्र उनकी सभी मांग पूरी की जाएगी। डीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने किसानों के साथ भोजन किया। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, सदर एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार सदर व पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed