फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers took out Tiranga Yatra, raised slogans

Maharajganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए नारे

Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out Tiranga Yatra, raised slogans
बृजमनगंज में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
फरेंदा। आनंदनगर व बृजमनगंज में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक व पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली तो लोगों ने भी स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के साथ कई कार्यकर्ताओं धानी ढाला होते हुए मेन रोड, स्टेशन रोड, डाकघर रोड, गल्ला मंडी, बैरियर तिराहा कस्बे होते हुए तिरंगा यात्रा के साथ फिर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, राजू सिंह, कन्हैया चौहान, अनिरुद्ध तिवारी, आशीष जायसवाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन

आनंदनगर में पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए बस स्टैंड,आंबेडकर तिराहा, मिलगेट कार्यालय पहुंची। पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा से लोगों के भीतर देश भक्ति की भावना जागृत होती है। इस दौरान रामसरन गुप्ता, शंकर जायसवाल, विशाल वर्मा, गौतम पटवा, मुकेश सिंधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed