{"_id":"57b0bde64f1c1b67766eb126","slug":"bjp-reveals-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मशाल जुलूस निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो कार्यताओं ने जुलूस निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला। जुलूस भाजपा कार्यालय से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सक्सेना चौराहे पर समाप्त हुआ। संयोजक दिनेश जायसवाल ने बताया कि राष्ट्र के प्रति युवाओं में भावना जागृत करने के उद्देश्य से मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वीर शहीदों को याद करने का अवसर दिया है। पूर्व जिला महामंत्री कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत को चुनौती दे रहा है और हर बार नतमस्तक हो जाता है। उसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, जयमंगल कन्नौजिया, गणेश प्रसाद, नंदलाल अंबेडकर, अविनाश कुमार, अमरजीत साहनी, शिवेंद्र उपाध्याय, गौतम तिवारी आदि मौजूद रहे।