फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP leader accused of cheating of Rs 65,000

Maharajganj News: भाजपा नेता पर 65 हजार रुपये की ठगी का आरोप

Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of cheating of Rs 65,000
भाजपा घुघली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी आरोप को किया खारिज
विज्ञापन

परतावल। भाजपा के पदाधिकारी से जुड़ा एक गंभीर आरोप वाला सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। वायरल पोस्ट में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि भाजपा घुघली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने उससे 65 हजार रुपये लिए थे लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की। भाजपा पदाधिकारी ने आरोप को खारिज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोप लगाने वाले राजन मद्धेशिया का कहना है कि कई बार रुपये वापस मांगने के बावजूद नहीं दिया गया। आरोप है कि रकम मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी जा रही है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम का हवाला देकर भी उसे डराने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर आरोपों से जुड़ा पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं इस बाबत भाजपा घुघली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष का कहना है कि राजन मद्धेशिया द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। धान खरीद को लेकर लेन-देन का मामला है। उसने मुझे रुपये नहीं दिए हैं। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed