फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP handed over the command of the district to Sanjay for the second time

Maharajganj News: संजय को भाजपा ने दूसरी बार साैंपी जिले की कमान

Mon, 17 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP handed over the command of the district to Sanjay for the second time
महराजगंज। संजय पांडेय दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए। रविवार को नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दाैड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। उनके पैतृक गांव भूवनी टोला चूवनी में लोगों ने पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन

संजय पांडेय के पिता स्वर्गीय लालजी पांडेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न पदों पर कार्य किए थे। मई 2023 निकाय चुनाव में तत्कालीन जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की पत्नी को चुनाव लड़ने पर जिला संयोजक संजय पांडेय को बनाया गया, तबसे लेकर अभी तक जिले की कमान अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने संभाला। वर्ष 1991 में पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते रहे। इनकी मेहनत को देखकर पार्टी ने वर्ष 2013 में जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर रहे। नवागत जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, अरुण शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, राम हरख गुप्ता, आनंद शंकर वर्मा, संतोष जायसवाल, उदयराज यादव, बृजेश मणि त्रिपाठी, राजेश माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed