फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bjp gov. for poor.

‘गरीबों की है भाजपा सरकार’

Mon, 16 May 2016 01:30 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
bjp gov. for poor.
भाजपा दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज, सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। गांव, गरीब की चिंता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।
विज्ञापन

सांसद ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने पांच वर्ष में प्रत्येक गांव में 80 से 90 लाख रुपये देने की योजना शुरू की है। जो ग्राम सभा में आने लगा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सभी गांव टोले संतृप्त किए जा रहे हैं। प्रत्येक घर को रोशनी देने का संकल्प लिया है केंद्र सरकार ने। उज्जवला योजना शुुरू कर गरीबों को भी गैस कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराने की महत्वकांक्षी योजना गरीब महिलाओं के लिए वरदान है। 


सांसद ने कहा कि सूबे की सपा सरकार पूर्व की बसपा सरकार की राह पर चल रही है। हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ीं हैं।
पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश सपा बसपा के अत्याचार से पीड़ित है। विकास कार्य ठप पड़े हैं।
 इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, प्रदीप उपाध्याय, अशोक यादव, इजहार अली, रामबेलास साहनी, महेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह भारी संख्या में ग्रामीण            मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed