{"_id":"6aef8cdbb51061864808af43","slug":"billions-in-investment-stuck-still-awaiting-international-flights-even-after-four-years-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188801-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नियमित उड़ानों के अभाव में संकट में भैरहवा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नियमित उड़ानों के अभाव में संकट में भैरहवा एयरपोर्ट
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होने से पर्यटन और कारोबारी क्षेत्र में किया गया अरबों रुपये का निवेश संकट में है। एयरपोर्ट शुरू होने के चार साल बाद भी नियमित उड़ानों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट के निर्माण के समय भैरहवा और लुंबिनी क्षेत्र के कारोबारियों को उम्मीद थी कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसी संभावना को देखते हुए निजी क्षेत्र ने आधा दर्जन से अधिक पांच सितारा होटलों समेत कई बड़े होटल, रेस्तरां और पर्यटन सुविधाओं पर भारी निवेश किया। कारोबारियों का अनुमान था कि प्रतिदिन आठ से दस बड़े अंतरराष्ट्रीय विमान यहां उतरेंगे। इससे होटल, परिवहन और अन्य पर्यटन व्यवसायों को गति मिलेगी।
हालांकि, नियमित उड़ानों के अभाव में कारोबारियों को निवेश के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका असर होटल कारोबार, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय रोजगार पर पड़ रहा है। निवेश करने वाले होटल कारोबारियों के सामने बैंक ऋण की किस्त और ब्याज चुकाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
भैरहवा में सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन एंड फॉरेन पॉलिसी की ओर से आयोजित ''गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और लुंबिनी पर्यटन संपर्क और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं'' विषयक चर्चा में इस स्थिति पर चिंता जताई गई। इसमें मंत्रियों, पर्यटन कारोबारियों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट के संचालन में बनी अनिश्चितता पर नाराजगी जताई।
11 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे लुंबिनी
चर्चा में बताया गया कि लुंबिनी में 11 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ। नेपाली और भारतीय पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आई, जबकि नेपाल और भारत के अलावा तीसरे देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में एक चौथाई से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार जैसे बौद्ध बहुल देशों से पर्यटकों का पहुंचना सकारात्मक संकेत है। हालांकि, उन्हें नेपाल में अधिक समय तक रोकना बड़ी चुनौती है।
तीन हजार मीटर लंबा रनवे, फिर भी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं
सेंटर फॉर सोशल इनोवेशन एंड फॉरेन पॉलिसी के कार्यकारी अध्यक्ष विजयकांत कर्ण ने कहा कि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार होने के बावजूद एयरपोर्ट का व्यावसायिक उपयोग नहीं हो पाना बड़ी विडंबना है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर तीन हजार मीटर लंबा रनवे, सालाना करीब 10 लाख यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल और एक साथ पांच अंतरराष्ट्रीय विमानों की पार्किंग की सुविधा है। इसके बावजूद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं होने से एयरपोर्ट की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।