फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike riding youth dies in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 25 Dec 2023 04:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Dec 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
महराजगंज। निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी राहुल (21) गांव के दोस्त को लेकर बाइक से किसी काम के लिए महराजगंज शहर गया था। जहां पर राहुल दोस्त को छोड़ बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के सामने एक मैरिज हाल के पास पहुंचा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा की राहुल चार दिन पहले मुंबई से कमाकर घर लौटा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed