फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike riding health worker injured in road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी घायल

Mon, 08 Sep 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riding health worker injured in road accident
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने घायल स्वास्थ्य कर्मी की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, निचलौल शहर कोर्ट वार्ड निवासी रामकुमार पांडेय (53) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में एलटी के पद पर तैनात हैं। रविवार को अस्पताल पर ड्यूटी पूरा कर बाइक से घर के लिए लौट रहे थे।

अभी वह अस्पताल गेट के बाहर निचलौल चमनगंज पुल सड़क पर पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक एक वाहन के चपेट ने आ गई। इस दौरान एलटी रामकुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शांति विजय मिश्रा ने बताया कि एलटी रामकुमार पांडेय के सिर में गंभीर चोट लगने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की उन्हें जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed