फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies in collision with truck, another injured

Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with truck, another injured
सिसवा बाजार। सोमवार की देर शाम सिसवा घुघली मुख्य मार्ग पर बरवां द्वारिका व हरपुर पकड़ी घिउवहां के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। उसका सिसवा सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोठीभार थानाक्षेत्र अंतर्गत बरवां सालिकराम निवासी शिव शंकर अपने मित्र के साथ हरपुर पकड़ी चौराहे से घर लौट रहे थे। जैसे ही बरवां द्वारिका के पास पहुंचे थे, तभी ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी और सवार घायल हो गए जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने शिव शंकर की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया और उसके साथी बाइक सवार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई पर जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही शिव शंकर की मौत हो गईं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed