{"_id":"6615b9dd9fa2a64fae034674","slug":"bike-found-in-wheat-field-youth-unknown-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119683-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गेहूं के खेत में बाइक मिली, युवक का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गेहूं के खेत में बाइक मिली, युवक का पता नहीं
Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थानाक्षेत्र के ग्राम खजूरिया और पिपरा कल्याण के सिवान मे लावारिस हालत में बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। बाइक की डिक्की में आधार मिलने पर युवक के बारे में जानकारी हुई। आसपास के गेहूं के खेत में बालियां नीचे की ओर गिर गई थीं।
मंगलवार सुबह कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल कटवाने पहुंचे ग्रामीणों ने लावारिस हालत में बाइक देखा। चौक थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक का चेन गिरा हुआ था, जिस स्थान पर बाइक थी उस स्थान पर गेहूं गिरा था। बाइक की डिक्की में रखे आधार कार्ड से बाइक स्वामी की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी परवेज आलम के रूप में हुई। परवेज के पिता शमीम ने बताया सोमवार को दिन में परवेज भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लाॅक कार्यालय मिठौरा आया था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परवेज का मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है। थाना प्रभारी चौक प्रशांत पाठक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।