{"_id":"69260c3903105d462c00de8d","slug":"bike-collides-with-auto-two-youths-injured-one-seriously-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165091-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो से टकराई बाइक दो युवक घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो से टकराई बाइक दो युवक घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा कुटी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा नवविवाहित युवक प्रकाश (24) निवासी सिसवा अमहवा केवटानी टोला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रकाश की शादी महज एक दिन पहले यानी सोमवार को धूमधाम से हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रकाश अपने रिश्तेदार सुग्रीव के साथ बाइक से घर से चौराहे की ओर जा रहा था। तभी टेढ़वा कुटी के पास सामने से आ रही ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। बाइक चला रहा प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि पीछे बैठा सुग्रीव झटका लगने से सड़क पर गिर गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज सुधाकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना ग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही ऑटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।