Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bideshi women

दोनों विदेशी महिलाओं का डिपार्चर वीजा रोका गया

Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
bideshi women
दोनों विदेशी महिलाओं को नहीं मिली नेपाल जाने की अनुमति
विज्ञापन

सोनौली। भारत के सोनौली बॉर्डर से पर्यटक वीजा पर नेपाल जा रहे 446 कोरियाई पर्यटकों के समूह की दो महिलाओं को आव्रजन अधिकारियों से दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और रिश्वत देने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने उनका डिपार्चर वीजा रोकते हुए उन्हें नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी। अब उन्हें पुन: भारत आगमन पर अनुमति लेनी पडे़गी।

आरोप है कि महिलाएं आव्रजन अधिकारियों को रिश्वत देकर यात्रियों को ले जाने की जल्दबाजी कर रही थी। मना करने पर हंगामा करते हुए सरकारी कार्यों करने से रोक दिया था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे नौ बस 446 कोरियाई नागरिकों का दल सोनौली पहुंचा था। उसमें से दो महिलाओं ने खुद को ग्रुप लीडर बताते हुए आव्रजन अधिकारियों को सभी का पासपोर्ट व वीजा देते हुए। कागजी कार्यवाही जल्द करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की थी। उन्होंने हंगामा भी किया था। इस पर जियान यू निवासी कोरिया और जेना पार्क निवासी यूएसए को हिरासत में ले लिया गया था। आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेशी महिलाओं को नेपाज जाने की अनुमति नहीं दी गई। अन्य कोरियाई नागरिकों को नेपाल रवाना किया गया। इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed