फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bhamkiyu protest

कार्रवाई को लेकर अड़ा भामकियू

Thu, 12 May 2016 12:37 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhamkiyu protest
भा‌मकियू का प्रदर्शन तीसरे दिन जारी। - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय मजदूर किसान यूनियन ने बुधवार को श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने तीसरे दिन भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए डीएम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


भामकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश प्रजापति ने बताया कि श्रम विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिसका नतीजा है कि शासन की ओर से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। इतना ही नहीं इसका विरोध करने वालों को धमकियां भी मिलतीं है। अध्यक्ष ने कहा कि शिविर लगाकर पंजीकरण के नाम पर प्रति रसीद एक हजार रुपए वसूल कर जिम्मेदारों ने रसीद दे दी।
विज्ञापन


लेकिन उसका मिलान कराने पर श्रम विभाग उसे फर्जी बता रहा है। एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा फुलमनहां चौराहा पर आनलाइन सेंटर बनाकर फर्जीबाड़ा किया जा रहा है। विभाग में कई वर्षो से जमे कर्मचारी भ्रष्टाचार का जाल फैला चुके हैं। इसपर तत्काल अंकुश लगाया जाना जरूरी है। अपने धरना प्रदर्शन को तीसरे दिन भी जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की ओर से भ्रष्ट कर्मचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed