फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bhakiu protest against farms act

भाकियू ने भारत बंद का किया समर्थन, कृषि कानून निरस्त करने की मांग

Fri, 26 Mar 2021 07:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest against farms act
भाकियू ने भारत बंद का किया समर्थन, कृषि कानून निरस्त करने की मांग
विज्ञापन

- किसान आंदोलन के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। दिल्ली-बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में एवं कृषि कानून को वापस लेने के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भारत बंद का समर्थन करते हुए शुक्रवार को फरेंदा विष्णु मंदिर तिराहे पर पहुंच कर एसडीएम राजेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष सुरेशचंद सहानी के साथ जगराम चौधरी, आशीष अग्रहरी, पारस चौहान, हंसराज सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर महीनों से बैठे किसानों के मांगो को सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। कानून किसान संगठनों से विचार विमर्श के बाद बनानी चाहिए। जिससे किसान व सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहें। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के विरूद्ध फर्जी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा यह कानून किसानों के लिए ही नहीं आम जनमानस के लिए नुकसान है। इस दौरान वकील अहमद, रामहित यादव, बंशीधर, दिलसाद, अनवर,रमजान अली, पारस चौहान, हरीराम, रामरतन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed