फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bepani hand pump, not being repaired

Maharajganj News: बेपानी हैंडपंप, नहीं कराई जा रही मरम्मत

Sat, 06 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bepani hand pump, not being repaired
आजाद नगर मार्ग के किनारे खराब पड़ा इंडिया मार्का हैण्डपम्प।संवाद
नगरीय क्षेत्र में लगे हैं 404 इंडिया मार्का हैंडपंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर लगाए गए 404 इंडिया मार्का हैंडपंप में से 30 प्रतिशत से अधिक हैंडपंपों की दशा बदहाल है। हैंडपंप या तो चल नहीं रहे हैं या फिर दूषित जल दे रहे हैं। खराब हैंडपंप के बारे में लोगों की ओर से जल निगम व पालिका को जानकारी भी दी जा रही है, मगर इसमें से आंशिक रूप से खराब हैंडपंपों को जहां दुरूस्त करा दिया जा रहा है, वहीं रिबोर योग्य हैंडपंपों को उनकी दशा पर ही छोड़कर कर्मी वापस चले आ रहे हैं। ऐसे में जहां समस्या बरकरार रह रही है, वहीं नगर के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का दावा भी विफल साबित हो रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों(पुराने) में पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित किया गया। स्थापना के बाद से ही लोगों ने उसका लाभ भी लिया, मगर एक बार जब वह खराब हो गया तो उसके स्थिति को सुधारने में जल निगम व पालिका के जिम्मेदारों ने तब रूचि नहीं दिखाई जब उन्हें पता चल गया कि यह रिबोर योग्य हो चुका है। स्थिति यह है कि नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में लगे हैंडपंप या तो सूख गए हैं या फिर उनसे दूषित जल आ रहा है, जिसका प्रयोग करने से लोग बच रहे हैं।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सूखे मिले इंडिया मार्का हैंडपंप - आजाद नगर मार्ग के किनारे, चौक स्थित पुराने टैक्सी स्टैंड पर लगा, गांधी नगर वार्ड की गली में, जिला अस्पताल के पास, शास्त्री नगर वार्ड, नेहरू नगर व मुजहना स्थित परिषदीय स्कूल में।
यहां के हैंडपंप मिले बदहाल- सदर ब्लॉक गेट, कृषि रक्षा इकाई केंद्र, कंपोजिट स्कूल आजाद नगर, प्राथमिक स्कूल सदर द्वितीय के साथ ही नगर के विस्मिल नगर, पड़री समेत अन्य वार्डों में दो से तीन हैंडपंप में पानी के साथ या तो बालू आ रहा है या फिर उसमें पीलापन है।
--------------------------------------

क्या कहते हैं नगर वासी
गांधी नगर के रहने वाले वरूण तिवारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में बदहाल पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की दशा सुधार दी जाए तो आमजन की मुश्किल कम होगी। विस्मिल नगर के रहने वाले सत्तन वर्मा ने कहा कि पानी का दूषित होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऐसे मेें हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराया जाए। शास्त्री नगर के देवेश पटेल ने कहा कि जलनिगम व पालिका की ओर से सुधार पर ध्यान देना चाहिए। वीर बहादुर नगर के अतुल ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए तत्काल हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाए।
---------------------------------------------
इंडिया मार्का हैंडपंपों की कमी को दूर कराने के लिए प्रयास किया जाता है। पालिका की ओर से जब भी सूचना उपलब्ध कराई जाती है समस्या का तत्काल निदान कराने का कार्य होता है। आतिफ हुसैन, अधिशासी अभियंता जलनिगम -----------------------------------------------
इंडिया मार्का हैंडपंप की बदहाली को दूर कराने के लिए पालिका गंभीर है। जब भी खराबी की कोई सूचना आती है तो उसे तत्काल सही कराने का कार्य होता है। रिबोर वाले मामलों में देरी भी होती है।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed