{"_id":"5b3fa94e4f1c1bc3248b4d3f","slug":"beo-adverse-entry-to-the-shankul-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ, संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ, संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
बीईओ, संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को पांच परिषदीय तथा दो निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें से दो परिषदीय विद्यालय शिक्षक विहीन मिले। इस पर उन्होंने बीएसए को सदर बीईओ और संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवा का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक में सभी शिक्षक मौजूद मिले जबकि प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन मिला। बताया गया कि शिक्षकों का तबादला हो जाने के बाद किसी की तैनाती नहीं हुई। प्राथमिक विद्यालय सराय खुटहा विद्यालय शिक्षक विहीन मिला। उन्होंने बीएसए को खंड शिक्षाधिकारी सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसखोरी में प्रभारी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे जबकि संजय कुमार तिवारी अवकाश पर थे। अवकाश की पुष्टि करने पर पता चला कि संकुल प्रभारी की लापरवाही से आकस्मिक अवकाश अंकित नहीं है। संकुल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार दो निजी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान वेद पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम पकड़ी चौराहा खुटहा रोड बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया।