फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be alert... fluctuating weather conditions keep you sick

Maharajganj News: रहें होशियार...माैसम का उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार

Fri, 15 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Be alert... fluctuating weather conditions keep you sick
महराजगंज। तापमान परिवर्तन और मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। नजला, सर्दी, खांसी, बुखार व एलर्जी की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सर्दी, खांसी व बुखार के करीब 150 मरीज पहुंचे। अधिकतर बुखार पीड़ितों ने शरीर में असहनीय पीड़ा की शिकायत भी की। सिर्फ बुखार पीड़ित ही नहीं बुखार की संभावना वाले मरीजों को भी खून जांच कराने के बाद ही दवाएं लिखी गईं।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक व जांच पड़ताल की सुविधा के चलते मरीजों की भीड़ हर समय अधिक रहती है, लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच इन दिनों मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ रही है। अधिक मरीज वायरल बुखार व शरीर में असहनीय पीड़ा से पीड़ित मिले। साथ ही हड्डी में दर्द, आंखों में जलन की समस्या भी मरीजों में मिली।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने अधिक ठंडा पानी न पीने साथ ही खानपान का विशेष ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। नाक बहने या जाम होने, खांसते समय कफ के आने, छींक आना वायरल के लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed