फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bathing ceremony will take place today on the banks of rivers

Maharajganj News: नदियों के तट पर आज होगा स्नान-दान

Fri, 15 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bathing ceremony will take place today on the banks of rivers
महराजगंज। सनातन धर्मावलंबी शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली मनाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान दान का विशेष महत्व है। विभिन्न नदी तटों पर स्नान करने की व्यवस्था जिले में पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से गोताखोरों को भी नदी तटों के इर्द-गिर्द रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय से फरेंदा मार्ग पर त्रिमोहानी घाट, घुघली के बैकुंठी घाट व धानी ब्लॉक क्षेत्र में राप्ती नदी के तट पर स्नान के प्रबंध किए गए हैं। यहां मेले का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं रात में नदी-तटों व मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन

पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार शुक्रवार को प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम सात बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली का योग उत्तम है। लोग अपने घर, गांव के मंदिरों, शिवालय व नदी घाट पर दीप प्रज्वलित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed