{"_id":"6828ac1a2f07a7a8dd044682","slug":"basic-teachers-defeated-the-municipality-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149419-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेसिक शिक्षकों ने नगर पालिका को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेसिक शिक्षकों ने नगर पालिका को किया पराजित
Sat, 17 May 2025 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 May 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के खेल मैदान में शुक्रवार महराजगंज प्रीमियर लीग में चार मैच हुए। पहला मैच बेसिक शिक्षा टीचर्स क्लब और नगर पालिका महराजगंज के बीच हुआ। बेसिक टीचर्स क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया।
बेसिक टीचर्स क्लब ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित ओवर में 64 रन बनाकर 65 रन का लक्ष्य नगर पालिका को दिया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पालिका की टीम शिक्षकों की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सकी और महज 55 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह टीचर्स क्लब ने 10 रनों से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच गोपालगंज बिहार व सिसवां के बीच खेला गया। सिसवां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन अर्जित किया। 94 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी गोपालगंज की टीम शुरुआत से ही रन और विकेट बचाने का संघर्ष करती दिखी, लेकिन सफल नहीं हुई और महज 44 रन बनाकर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
आखिरी मैच कुशीनगर और घुघली के बीच खेला गया। घुघली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 64 रन ही बना सकी। 65 रनों का पीछा करने उतरी कुशीनगर ने महज 6 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर राजेश्वर पांडेय, धर्मवीर पटेल, रिंकू पटेल, डाॅ. शेषनाथ, लल्लू पटेल मौजूद रहे।