फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Basic facilities will be improved in eight aided schools, students will benefit.

Maharajganj News: आठ सहायता प्राप्त स्कूलों में दुरुस्त होगी बुनियादी सुविधा, लाभान्वित होंगे विद्यार्थी

Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities will be improved in eight aided schools, students will benefit.
- प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों के सुधार पर खर्च होंगे 4.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अशासकीय सहायता प्राप्त आठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। सुविधाओं के बढ़ने से लगभग 13 हजार विद्यार्थियों को जहां अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी, वहीं योजना की सार्थकता को भी सिद्ध किया जा सकेगा।
शासन की ओर से प्राेजेक्ट अलंकार के तहत 75 वर्ष से दौरान बने ऐसे विद्यालयों का प्रस्ताव मांगा गया था जो अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 1958 से लेकर 1972 तक बने आठ विद्यालयों को चयनित करते हुए उनके जीर्णोद्धार, मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए जिला स्तरीय समिति की ओर से भेजा गया है। अब विद्यालयों को धनराशि जारी की जानी है, धनराशि मिलने के बाद विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ विद्यालयों की सुधरेगी व्यवस्था
- दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक (2.20 करोड़), लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मथुरा नगर (20 लाख), शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज (17 लाख), इंटरमीडिएट कॉलेज कोटा मुकुंदपुर (20 लाख), महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज (50 लाख), इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर एकडंगा (20 लाख), जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हरखपुरा (53 लाख), रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहां (75 लाख)
-------------------------------------
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आठ विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जाना है। प्रस्ताव भेजा गया है, धनराशि मिलने के बाद ही सुधारात्मक कार्य होंगे।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed