फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ba's daughters celebrated New Year by having dinner with BSA

Maharajganj News: बीएसए के साथ भोजन कर बा की बेटियों ने मनाया नया साल

Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ba's daughters celebrated New Year by having dinner with BSA
महराजगंज/धानी बाजार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धानी की छात्राओं ने नव वर्ष का पहला दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ मनाया। बुधवार को बीएसए श्रवण गुप्ता अचानक 11 बजे दिन में कस्तूरबा स्कूल धानी पहुंचे और छात्राओं को नये साल की बधाई देकर मन लगाकर पढ़ाई करने की हिदायत दी। उन्होंने बालिकाओं में चाकलेट का वितरण कराया।
विज्ञापन

उनकी मौजूदगी में पावर एंजिल का गठन भी किया गया। बीएसए ने कहा बालिकाओं को आगे बढ़ने के तमाम मौके मिल रहे हैंं, इसलिए बालिकाएं मन लगाकर पढ़ाई करें। हर कस्तूरबा गांधी की छात्रा को अपना एक खेल चुनकर उसमें दक्षता बढ़ानी है। उन्होंने नये आदेशों के बारे में शिक्षिकाओं को बताते हुए कहा कि अगले सत्र के लिए सामग्री खरीद जेम पोर्टल से होनी है इसकी निविदा व दूध आपूर्ति कर्ता फर्म का चयन शीघ्र कर लें। शैक्षिक सत्र 2025 से यहां इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलेंगी इसलिए उसी के अनुरूप प्रवेश व्यवस्था पूरी कर लें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं व स्टाफ के साथ भोजन भी किया।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत पावर एंजिल सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता विकास के लिए पावर एंजिल की चयन प्रक्रिया स्कूल में पूर्ण कराई गई और विभिन्न निर्देशों के बारे में भी स्टाफ को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण गुप्ता, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed