फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Barrier will be installed on the border of neighboring district

Maharajganj News: पड़ोसी जनपद की सीमा पर लगेगा बैरियर

Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Barrier will be installed on the border of neighboring district
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ोसी जनपदों की सीमा पर आने वाले दिनों में बैरियर लगेंगे तो बॉर्डर पर अभी से कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। सीमावर्ती इलाकों के संवेदनशील बूथ स्थलों मिश्रित आबादी में पुलिस सीआईएसएफ और एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से गश्त की जा रही है। लोगों से संवाद कर सूचना तंत्र को पुलिस मजबूत कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर सीमावर्ती थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों व क्रिटिकल बूथ के आसपास सीआईएसएफ प्लाटून के साथ पुलिस ने भ्रमण किया। इसमें मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और उसमें पड़ने वाले बूथों जुगौली, सुकरौली, शेष फरेंदा, हरदीडाली भगवानपुर, सोनौली, नौतनवा, कोल्हुई, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी, निचलौल में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ गई है। नेपाल जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे। बॉर्डर पार करने वालों की तलाशी होगी। अगर उनके पास ज्यादा नकदी पाई जाती है तो हिसाब देना होगा नहीं तो नकदी सील होगी। इस बार भारत में दाखिल होने वाले ही नहीं, भारत से नेपाल की ओर जाने वाले भी जांच के दायरे में आएंगे। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के लिए पुलिस ने मशक्कत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल बार्डर पर भी पुलिस और एसएसबी अलर्ट हो गई है। साथ ही सीआईएसएफ के जवान भी मुस्तैद हैं। संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ संबंधित थानों की पुलिस बैठक कर रही है। क्षेत्र में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।



दोनों देशों के जवान सरहद पर रोकेंगे घुसपैठ



लोकसभा चुनाव को लेकर सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड परिसर में नेपाल एपीएफ व भारतीय अधिकारियों के बीच होली के एक दिन पूर्व हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें दोनों देशों के सुरक्षा बल सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए घुसपैठ रोकेंगे।


गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

खनुआ। सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों व क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण कर संयुक्त गश्त किया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, सोनौली थानाध्यक्ष क्षेत्र के बूथ जुगौली, सुकरौली, शेख फरेंदा, हरदीडाली, भगवानपुर और कस्बा सोनौली में सीआईएसएफ प्लाटून के साथ गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, भगवानपुर चौकी प्रभारी अरुण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed