फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bar Association elections on 20th, 25 pamphlets sold on first day

Maharajganj News: बार एसोसिएशन का चुनाव 20 को, पहले दिन बिके 25 पर्चे

Tue, 12 Dec 2023 09:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections on 20th, 25 pamphlets sold on first day
महराजगंज। बार एसोसिएशन महराजगंज के वार्षिक चुनाव 2023-24 की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को 25 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे। वहीं 23 अधिवक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी कर नामांकन पत्र जमा भी कर दिया। 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को पहले दिन दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 25 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र बुधवार को 2 बजे तक बिक्री किए जा सकेंगे। बुधवार को सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक पर्चे दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शाम तीन से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर को भी सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्र का वितरित होंगे और जमा भी होंगे। तीन से चार बजे के मध्य पर्चा की जांच व वैध नामांकन पत्र का प्रकाशन तथा पर्चा वापसी के तत्पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन व प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी प्यारेलाल यादव, हरिगोपाल पांडेय, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed