{"_id":"66ce53ab1dfc730d74033224","slug":"bank-sakhi-has-not-received-honorarium-for-20-months-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129880-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैंक सखियों को 20 माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैंक सखियों को 20 माह से नहीं मिला मानदेय
Wed, 28 Aug 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक तरफ सरकार आजीविका समूह की महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास कर रही है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं परतावल ब्लाॅक में बैंक सखी के रूप में कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को 20 महीने से मानदेय ही नहीं दिया जा रहा है। परेशान समूह सखियों ने मंगलवार डीएम को समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आजीविका समूह से जुड़ी वह महिलाएं धन निकासी व खाता खुलवाने का कार्य करती हैं। इसके लिए हम लोगों को गांव-गांव दौड़ना पड़ता है, लेकिन 20 माह बाद भी उन लोगों को मानदेय नहीं दिया गया न ही मानदेय बढ़ाया गया है। सीसीएल कटौती का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। ब्लॉक में एडीओ आईएसबी व मिशन मैनेजर हमारी समस्याओं का समुचित जवाब नहीं देते।
कहा कि कार्य करने पर भी मानदेय न मिलने से परिवार तंगहाली से जूझ रहा है। समूह सखियों ने जांच करवाकर मानदेय उपलब्ध करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुमन, दुर्गावती, पूजा, सुनीता, सावित्री, सीमा, तारा, मंजू, पूनम, नर्वदा, कमलावती, मंजूलता, माया, प्रमिला, अंजू सहित अन्य समूह सखियां शामिल रहीं। संवाद