फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bank employee injured in collision with school bus

Maharajganj News: स्कूल बस की टक्कर से बैंक कर्मी घायल

Sat, 08 Feb 2025 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Feb 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Bank employee injured in collision with school bus
निचलौल। थाना क्षेत्र के चिउटहा सड़क पर शनिवार रात करीब सात बजे पैदल घर लौट रहे एक बैंक कर्मी को स्कूल बस ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बैंक कर्मी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खोन्हौली निवासी हृदेश कसौधन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़े भाई मुकेश कुमार कसौधन एक बैंक में कार्यरत हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे चिउटहा सड़क पटरी से होकर घर की ओर लौट रहे थे। अभी भाई रोड स्थित पोखरे के पास पहुंचे थे। इसी बीच चिउटहा की तरफ से आ रही शहर स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय की बस ने भाई मुकेश को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है। वहीं इस मामले की जानकारी लेने पर सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया के प्राचार्य श्यामबिहारी अग्रवाल ने बताया कि बस सिसवा सहित अन्य जगहों पर बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed