{"_id":"63b08e7953576942c25a8611","slug":"ban-on-picnic-in-forest-maharajganj-news-gkp462791241","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल में पिकनिक मनाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल में पिकनिक मनाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जंगल में पिकनिक मनाने पर पाबंदी
निचलौल (महराजगंज)। वन विभाग ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल और मधवलिया वन रेंज क्षेत्र में नववर्ष पर पिकनिक मनाने पर पाबंदी लगा दी है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर सुनील राव ने बताया कि वन क्षेत्र के कुड़िया मंदिर, दर्जिनिया ताल, टेल फॉल और पथलहवा सहित जंगल में अन्य जगहों पर पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी गई है। नए वर्ष पर जंगल में प्रवेश करने वालों की निगरानी की जाएगी। जंगल में पेट्रोलिंग तेज करने के लिए वनकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में डीजे आदि बजाने से वन्यजीव इधर-उधर भागते हैं। साथ ही जंगल में भोजन बनाने के दौरान आग लगने की आशंका रहती है। पिकनिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष वन गश्ती टीम बनाई गई है। संवाद