फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bakrid prayers will be offered from early morning, tight security arrangements have been made.

Maharajganj News: अल सुबह से अता होगी बकरीद की नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 28 May 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers will be offered from early morning, tight security arrangements have been made.
मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में बकरीद के मद्देनजर एक दिन पहले से होने लगी व्यवस्था।
85 मस्जिदों व 268 ईदगाहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से निगरानी 20 सेक्टर में बंटा जिला
महराजगंज। आज सुबह 06:00 बजे जिले के मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ अता की जाएगी। सामूहिक नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 85 मस्जिदों व 268 ईदगाहों में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि चार जोन व 20 सेक्टर में जनपद को बांटकर फोर्स तैनात की गई है। 2 प्लाटून पीएससी भी जिम्मा संभालेगी। डायल 123 के वाहन लगातार भ्रमणशील रखे जाएंगे। जनपद की 85 मस्जिदों और 268 ईदगाहों में करीब एक लाख नमाजी मुल्क के तरक्की ,अमन व शांति के लिए दुआ मांगेंगे। इस्माइलिया जामा मस्जिद पनियरा में पहली नमाज सुबह 6 बजे अता होगी जिसे हाफिज यासीन साहब पढ़ाएंगे। दूसरे जमात की नमाज सुबह सात बजे मौलाना वकील साहब पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

तल्ख मौसम को देखते हुए इस बार सुबह जल्दी से जल्दी नमाज अता करने के प्रयास हैं जिससे नमाजियों को विशेष दिक्कत न होने पाए। पर्व के मद्देनजर प्रशासन, नगर पालिका व नगर पंचायतों में स्थित मस्जिद, ईदगाहों की सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सड़कों की साफ-सफाई कर चूना छिड़का गया। रूअते हेलाल कमेटी उर्फ चांद कमेटी के शमसुल हुदा खां ने बताया कि रोडवेज स्टेशन स्थित नूरी ईदगाह पर सुबह 06:00 बकरीद की नमाजपढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला मुख्यालय के मस्जिदों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। घुघली, सिसवां, शिकारपुर, फरेंदा, निचलौल, मिठौरा,ठूठीबारी, शिकारपुर व परतावल के ईदगाह व मस्जिदों के आसपास फोर्स की तैनाती नमाज पूरी होने तक रहेगी। बकरीद की नमाज अता करने के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया पूरी होगी।
इंटरनेट पर रहेगी पैनी निगरानी
सोशल प्लेटफार्म पर कुर्बानी की तस्वीर साझा करने पर पूरा तरह से रोक लगाई गई है। मीडिया सेल को सतत निगरानी का दायित्व सौंपा गया है जिससे कुर्बानी की तस्वीर या रील बनाने वालों पर कार्रवाई प्रभावी की जा सके।
ड्रोन कैमरे से होती रहेगी निगरानी
पुलिस फोर्स व पीएससी की तैनाती के अतिरिक्त प्रत्येक मस्जिद व ईदगाहों में पढ़ी जाने वाली बकरीद नमाज की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत या जाम इत्यादि की समस्या न उत्पन्न होने पाए।

वर्जन
बकरीद त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाएं। कुर्बानी की तस्वीर या रील सोशल प्लेटफार्म पर कतई साझा न करें। आपस में मिलजुलकर त्योहार मनाएं। पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
-महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed