फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bahubali Waterfall in nepal news

Nepal: बाहुबली फिल्म से है इस झरने का गहरा नाता, जानिए क्यों अचानक से उमड़ने लगी भीड़

Tue, 23 Aug 2022 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भैरहवा( नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Aug 2022 02:04 PM IST
सार

सोनौली बॉर्डर से 380 किमी दूर यह स्थल चीन बॉर्डर के करीब है। यहां जाने के लिए सोनौली बॉर्डर से भैरहवा, नारायण घाट, मुगलिंग, काठमांडू फिर त्रिशूली से रसुवा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां तक बस से और अपने साधन से भी पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
Bahubali Waterfall in nepal news
बाहुबली झरना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के लुम्बनी प्रांत के रासुवा जिले के उत्तरगया ग्रामीण नगर पालिका-2 के डंडागांव में रासुवा-भांगे जलप्रपात में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। दो साल पहले तक भांगे झरना की बात नहीं होती थी। सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद इस साल से ही इस झरने को देखने और इसका लुत्फ उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन


भांगे झरना को 'बाहुबली झरना' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह नीचे से ऊपर तक फिल्म 'बाहुबली' में दिखाए गए झरने की तरह दिखता है। इस झरने की खूबसूरती को देखने के लिए सैकड़ों लोग रोजाना आते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय पर्यटन व्यवसायी शशि लमिछाने ने कहा कि इस झरने को देखने के लिए लोगो की भीड़ बढ़ रही है, जो यहां के पर्यटन से जुड़े लोगो के लिए अच्छी खबर है।

सोनौली से रसुवा झरने की दूरी 380 किमी
सोनौली बॉर्डर से 380 किमी दूर यह स्थल चीन बॉर्डर के करीब है। यहां जाने के लिए सोनौली बॉर्डर से भैरहवा, नारायण घाट, मुगलिंग, काठमांडू फिर त्रिशूली से रसुवा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां तक बस से और अपने साधन से भी पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed