फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bad meter becomes headache

Maharajganj News: खराब मीटर बना सिरदर्द...बदलवाने के लिए उपभोक्ता घिस रहे एड़ियां

Thu, 25 Apr 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Bad meter becomes headache

विज्ञापन
-जिले में करीब 21000 मीटर खराब, उपभोक्ताओं का मनमाना आ रहा बिल, 20000 मीटर की भेजी गई डिमांड, अभी तक नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बिजली निगम की लापरवाही से उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो रही है। मीटर बदलवाने के लिए उपभोक्ता एड़ियां घिस रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है। उप खंड कार्यालय से लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक लोग चक्कर लगा रहे हैं। जिले में 21000 मीटर खराब हैं। विभाग की ओर से 20000 मीटर की मांग की गई है। वहीं नए कनेक्शन के लिए 1800 मीटर की जरूरत है। वह भी नहीं मिला है।
बुधवार को बैकुंठपुर पावर हाउस पर चौमुखा गांव के राम औतार उपाध्याय मिले। उन्होंने बताया कि मीटर खराब है। विभाग का चक्कर लगाते-लगाते थक गया हूं। गर्मी में लू के थपेड़े झेलते हुए जिले पर पहुंचा, लेकिन यहां भी कोई सुनने वाला नहीं है। 23 अगस्त 2023 को बिजली का बिल पूरा जमा कर दिया था। चार माह बाद 14 दिसंबर 2023 को 22611 रुपये का बिल आया। जब भी अधिकारियों के पास जाता हूं, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है।
विज्ञापन

वहीं राम प्रकाश ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि किसी से कहने पर कुछ होता थोड़ी न है। विभाग का चक्कर लगाते हुए आजिज आ चुका हूं। मीटर कब लगेगा, इसकी जानकारी नहीं मिलती है। दूसरी घुघली उप केंद्र कार्यालय पर तमाम लोग समस्या लेकर पहुंचे थे। भुवनी निवासी चंद्रभान सिंह व विवेक सिंह मिले। इनका एक ही कनेक्शन है, लेकिन दो बिल आ रहा है। अपना बिल ठीक करने के लिए विभाग का चक्कर लगाते लगाते थक गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। घुघली उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप यादव कहते हैं कि मीटर की गड़बड़ी वाली शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
बिजली का बिल प्रत्येक माह जमा हो जाता है। इसी माह पुन: बिल 2100 रुपये आया है। कई बार मीटर चेक कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
-हरेंद्र जायसवाल, भुवनी
--------------------
कई बार विभाग का चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है। मीटर भी खराब है। बिल अधिक आ रहा है। मीटर ठीक रहता तो मनमाना बिल नहीं आता।
-परमहंस, भुवनी मठ
---------------------
दो माह पहले मीटर जल गया है। उसी के बाद से बिल अधिक आ रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मीटर पता नहीं कब तक बदलेगा।
-इरफान, गबडुआ
------------------
चार माह से मीटर खराब है। मीटर ठीक रहता तो बिल सही से आता, लेकिन इन दिनों बिल अधिक आ रहा है। इसे ठीक कराने के लिए दौड़ लगा रहा हूं। शिकायत का कोई असर नहीं हो रहा है।

-राजीव यादव, पनेवा पनेई
------------------------
मीटर की मांग निगम से की गई है। स्टोर में आते ही लगवाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। नए कनेक्शन के लिए 1800 मीटर भी मंगाए जा रहे हैं। जिले में 21000 मीटर खराब हैं।
-देवेंद्र वर्मा, जूनियर मीटर परीक्षक
---------------------
उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। मीटर आते ही यह भी समस्या दूर कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed