फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Baba Shyam's support for the defeated, our atmosphere echoed with...

Maharajganj News: हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा...से गूंजा वातावरण

Fri, 07 Jun 2024 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's support for the defeated, our atmosphere echoed with...
ठूठीबारी। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा...जयकारे के साथ श्री श्याम मंडल भक्तों की अगुवाई में श्याम महोत्सव को लेकर निशान शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार सुबह ठूठीबारी कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रथ पर बनी भगवान खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते रहे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारे लगा रहे थे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

आयोजन दीपक गोयल ने बताया कि देश में अमन, शांति व आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जाती है। इसका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बनाए रखना है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान ठूठीबारी राजेश सिंह, बैजनाथ जायसवाल, घनानंद जायसवाल, अश्वनी रौनियार, राकेश निगम, श्यामू पासवान, संजय गुप्ता, परमानंद गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमरनाथ मद्देशिया, चंद्रभान निगम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed