फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Azamgarh: Mourning prevails at the homes of the slain driver and helper

Maharajganj News: आजमगढ़ मारे गए ड्राइवर व खलासी के घर पर पसरा मातम

Wed, 05 Aug 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Mourning prevails at the homes of the slain driver and helper
फरेंदा। देवरिया जिले के बैतालपुर से पेट्रोल लेकर आजमगढ़ की तरफ जा रही टैंकर सोमवार की रात में बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में फरेंदा क्षेत्र के दो युवक जिंदा जल गए। घटना की जानकारी उनके घर मिली तो गांव में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र के दो गांवों में दो युवकों की मौत से दोनों के घरों में मातम पसर गया। परिजनों के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के गढ़वा निवासी टैंकर चालक रामू यादव की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके शादी को लेकर परिजन बातचीत कर रहे थे। दो भाईयों में रामू छोटा था। बड़ा भाई रमेश दो वर्ष से लापता है। रामू ही परिवार का एक मात्र सहारा था। वह घर से दो वर्ष पहले गोरखपुर टैंकर चालक की नौकरी के सिलसिले में गया था। उसको ड्राइवर के पेशे में आनंद आता था। सोमवार की रात उसकी दुखद घटना में मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। उसकी मौत से परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के चौतरवां निवासी पतिराज प्रसाद पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था। पांच वर्ष पूर्व पुरानी कंबाइन लेकर चलाता था। लेकिन बार बार खराब होने से आजिज आकर वह उसे बेच दिया और खलासी का काम करने लगा। उसकी शादी करीब 15 साल पूर्व हुई थी। लेकिन पत्नी कहीं चली गई। उसके बाद उसने शादी नहीं किया। वह भी रामू के साथ रहकर काम करता था। उसके मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। घर पर माता है लेकिन पिता नहीं। बेटे की मौत की खबर मां को मिली तो वह दहाड़ें मार कर रो-रो कर बेसुध हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed