फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   award for best work

पांच विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
award for best work
पांच विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य के लिए आवेदन करें पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्र सरकार की ओर से लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विधाओं से जुड़े लोगों को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्रता रखने वाले लोग चार फरवरी तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग की ओर से लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्रों को प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021 से पुरस्कृत किया जाना है। ऐसे में पात्रता रखने वाले लोग अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए वेब पोर्टल (https/pmawards.gov.in) पर औचित्यपूर्ण प्रस्ताव अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खेल व कल्याण में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में डिजिटल भुगतान व सुशासन के क्षेत्र में, एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम के माध्यम से समग्र विकास किए जाने तथा मानव हस्तक्षेप के बिना नवाचारों के माध्यम से सेवा के क्षेत्र में अहम कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक लोग चार फरवरी तक आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed