फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Auspicious yoga will bring auspiciousness in the family and sweetness in married life.

Maharajganj News: शुभ योग से परिवार में शुभता और दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Auspicious yoga will bring auspiciousness in the family and sweetness in married life.
शुभ योग से परिवार में शुभता और दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता
चंद्रोदय रात में आठ बजकर 10 मिनट पर होगा, इसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन का समापन करेंगी
विज्ञापन

करवा चौथ व्रत एक नवंबर को, बाजार भी सजकर तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बुधवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात को 10 बजकर 59 मिनट तक, मृगशिरा नक्षत्र संपूर्ण दिन और रात में है। इस दिन शिव और सिद्ध दोनों उत्तम योग है। इन दोनों शुभ योग से परिवार में शुभता और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। चंद्रोदय रात में आठ बजकर 10 मिनट पर होगा। इसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन का समापन करेंगी।
मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी के अनुसार करवा चौथ व्रत एक नवंबर को है। पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का निर्जल व्रत रखेंगी। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति के जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा के पूजन करने का विधान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाभारत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी पर्वत जाते हैं। दूसरी ओर बाकी पांडवों पर कई प्रकार के संकट आ पड़ते हैं। द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछती हैं। तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि वह कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत करें तो इन सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। द्रौपदी विधि-विधान सहित करवाचौथ का व्रत रखती हैं जिससे उनके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें
आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी के अनुसार, सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन निर्जल व्रत रख शाम को भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करें। करवा लें और उसमें लड्डू रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र और दक्षिणा समर्पण करें। सविधि पूजन करें। करवाचौथ की कथा सुनें या स्वयं वाचन करें। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें।
------------------
बाजार में उमड़ रही महिलाओं की भीड़
करवा चौथ के लिए बाजार पूरी तरह से सज का तैयार हो चुके हैं। पूजन सामग्रियों से बाजार सज गए हैं। सोमवार को महिलाएं पार्लर जाने के साथ कपड़े, कास्मेटिक सामानों की खरीदारी करती रहीं।
-----------------------------



पति शहर से दूर तो वीडियो काल का सहारा लेंगे व्रती महिलाएं



महराजगंज। सुहागिनों के सबसे लोकप्रिय करवाचौथ पर्व है। इस दिन सुहागिनें पूजन के बाद पति को देख निर्जल व्रत का पारण करती हैं। लेकिन, बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति शहर से बाहर रहते हैं। ऐसे में वह व्रत का पारण करने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए वीडियो कॉल से पति के देखकर व्रत पूरा करेंगे। शहर की कुछ महिलाओं से बातचीत की कई तो उन्होंने बताया कि काम काज भी जरूरी है। पति व्यस्तता के वजह से नहीं आएंगे तो टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर व्रत को पूरा किया जाएगा।

----------------------------
मेरे पति दुबई में रहते हैं, परिवार की जिम्मेदारियों के कारण मुझे यहां रहना पड़ता है। चंद्र दर्शन के बाद वीडियो कॉल के जरिए मैं उन्हें देखकर अपना व्रत पूरा करती हूं।

-वंदना गुप्ता, निचलौल

-----------------------
पति पिछले एक साल से गोंडा में रह रहे हैं। करवाचौथ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी वीडियो कॉल पर पति को देखकर व्रत का पारण करुंगी।

-संज्ञान माला देवी, शास्त्री नगर


----------------------

करवाचौथ के लिए हमने विशेष तैयारी की है। करवा चौथ के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। ग्राहकों को कम से कम दाम में बेहतर सुविधा देने का प्रयास है। करवा चौथ के त्योहार से पूर्व मेहंदी लगवाने के लिए अभी से भीड़ बढ़ने लगी है। करवा चौथ के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करा रही हैं।

हिना खान, संचालिका, ब्यूटी पार्लर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed