फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Audio of Pradhan's husband abusing the secretary goes viral

Maharajganj News: सचिव को प्रधान पति के गाली देने का आडियो वायरल

Wed, 15 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Audio of Pradhan's husband abusing the secretary goes viral
कोल्हुई। विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा पिपरा परसौनी में प्रधान पति द्वारा सचिव को गाली देने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले में सचिव ने कोल्हुई थाने में शिकायत कर करवाई की मांग की। जिस पर पुलिस प्रधान पति पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रधान पति की सचिव से फोन पर भुगतान संबंधी बात हो रही है। इसी दौरान पुराने भुगतान को लेकर दोनों में तीखी नोकझोक शुरू हो जाती है। फिर प्रधान पति सचिव को गाली देते हुए धमकी देने लगता है। सचिव बिना अपशब्द बोले बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग कर लेता है। सचिव ने पूरा प्रकरण अपने संगठन के लोगों को बताने के बाद थाने पहुंच कर कार्रवाई करने की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed