फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   atm shut down

अधिकतर एटीएम बंद, कुछ से मिले 10 हजार

Wed, 18 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 18 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
atm shut down
स्टेट बैंक के एटीएम के आगे लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कैश की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकालने की घोषणा से लोगों में आशा जगी। लेकिन कई बैंकों के एटीएम बंद होने से लोगों के उम्मीदों पर पानी फिर गया। कुछ बैंकों के एटीएम पर तो इतनी लंबी लाइन लगी थी कि पूरे दिन खड़ा रहना पड़ा जबकि नगर में कई बैंकों के एटीएम बंद रहे। जिन बैंकों के एटीएम खुले थे उनसे 10-10 हजार रुपये की निकासी हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकी। 
विज्ञापन


सोमवार को आरबीआई द्वारा एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये तक की निकालसी की सूचना मिली। इससे उत्साहित उपभोक्ताओं ने सुबह से ही बैक के लाइन में लग गए। नगर में एसबीआई, एचडीएफसी, और बैंक आॅफ पंजाब, एक्सिस, पंजाब एवं सिंध बैैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये तक की निकासी हुई। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। लेकिन इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैक पर भी उपभोक्ताओं भीड़ लगी रही और कैश की किल्लत से जूझते रहे। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोई राहत नहीं है न तो ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में एटीएम की व्यवस्था है न ही बैंकों में जरूरत के मुताबिक धन की व्यवस्था हो रही है। 
विज्ञापन


इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात में बैंकों के सामने लाइन लगाने को मजबूर हो जा रहे हैं लेकिन सुबह तक बैंक में पर्याप्त कैश न होने से लोग मायूस लौट जा रहे हैं। फरेंदा, परतावल, सिसवा सहित कई नगरों में एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 10-10 हजार रुपये निकले तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली और इसकी चर्चा अन्य लोगों से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed