{"_id":"6952d9b02ebb25b39e0b3672","slug":"atal-bihari-vajpayees-contribution-to-the-vision-of-a-developed-nation-cannot-be-forgotten-maharajganj-news-c-206-1-go11002-167885-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विकसित राष्ट्र की परिकल्पना में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान भुलाया नहीं जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विकसित राष्ट्र की परिकल्पना में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान भुलाया नहीं जा सकता
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक स्कूलों की तरफ से सिंहपुर में किया गया आयोजन
डीआईओएस रहे मुख्य अतिथि, बताई उपलब्धि
महराजगंज। विकसित राष्ट्र की परिकल्पना लाने में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। मौजूदा सरकारों में यह चरितार्थ हो रहा है तो इसके पीछे अटल सोच व शिक्षा उत्थान कार्य मायने रखता है। उक्त बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। वह सोमवार को राजकीय माध्यमिक सिंहपुर में राजकीय स्कूलों की तरफ से आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
डीआईओएस ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अटल ऐसे राजनेता थे जिन्होंने राजनीति को राष्ट्र उत्थान, सेवा, संवाद और सहमति का माध्यम बनाया। अध्यक्षता करते हुए स्कूल प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अंत्योदय के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। जीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अटल के योगदान पर प्रकाश डालकर उनके योगदान को रेखांकित किया। बरवां राजा प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद, जीजीआईसी फरेंदा की डॉ. ज्योति सिंह ने भी अटल के व्यक्तित्व व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजकीय बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक गण मौजूद रहे।