फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ARP will visit only two schools in a day

Maharajganj News: एक दिन में सिर्फ दो स्कूलों का भ्रमण करेंगे एआरपी

Mon, 16 Sep 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
ARP will visit only two schools in a day
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की जिम्मेदारी निभाने वाले एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) अब एक दिन में दो स्कूलों का ही भ्रमण कर सकेंगे। उन्हें एक स्कूल में दो घंटे का समय देना होगा। इस दौरान वह शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नवीन तकनीकी की जानकारी शिक्षकों को देंगे तथा भ्रमण की आख्या भी फोटो अटैच करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की ओर से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विषय वार नियुक्त हैं। निर्देश है कि वह शैक्षिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार के लिए अपनी-अपने ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर कक्षा में रहकर कम से कम दो घंटे तक शिक्षण कार्य देखें।
विज्ञापन

शिक्षक किस तरह बच्चों को पढ़ा रहे हैं उसे मोबाइल के जरिए प्रेरणा पोर्टल पर दर्शाया जाए। यदि कहीं पर सुधार की आवश्यकता है तो शिक्षक को उसके बारे में बताएं। एआरपी ने एक दिन में कितने स्कूलाें का भ्रमण पूरा किया इसकी पूरी रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से महानिदेशक स्कूली शिक्षा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से निर्देश मिले हैं। प्रत्येक एआरपी को एक दिन में केवल दो ही स्कूल का भ्रमण करना होगा। स्कूल में दो घंटे रहकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराना होगा। इसको लेकर एआरपी को निर्देशित किया जाएगा।
-श्रवण गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed