फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Doctors were missing, pharmacists were providing treatment

आरोग्य मेला : डॉक्टर रहे नदारद, फार्मासिस्ट कर रहे थे इलाज

Mon, 07 Oct 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Doctors were missing, pharmacists were providing treatment
पीएचसी लोक विद्या पीठ नगर में इलाज करते फार्मासिस्ट।
फरेंदा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ज्यादातर केंद्रों पर डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजों को फार्मासिस्ट से दवा लेकर घर जाना पड़ा। मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज मेले में पहुंचे। बेहतर सुविधा नहीं मिलने से मरीजों का मेले से मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में डॉ. मुकेश गुप्ता नहीं पहुंचे थे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी मरीजों का इलाज कर रहे थे। मरीज के इंतजार में बैठे स्वास्थ्यकर्मी थे। उसी दौरान उदितपुर के 60 वर्षीय रामकेवल सिरदर्द व खांसी से पीड़ित होकर पहुंचे। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। जो काफी परेशान थे। उनको फार्मासिस्ट ने तत्काल दवा व सीरप दिया। 45 वर्षीय शिवमूरत को यूरिन में जलन व कमजोरी की समस्या थी। लोक विद्या पीठ नगर की 60 वर्षीय इशरावती को खांसी, बुखार व पेट दर्द की समस्या थी, जिनको अस्पताल से दवा दिया गया। कुल 43 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य लेजार महदेवा में कुल 32 मरीज पहुंचे थे। जहां पर डॉ. दुर्विजय नहीं मिले। उनकी जगह पर फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। पता चला कि डाॅक्टर की ड्यूटी लेहड़ा मंदिर मेले में लगी है। लेजार महदेवा की 75 वर्षीय कलावती व सूर्यमती को ब्लड प्रेशर की समस्या रही। वहीं घिसियावन चौधरी को स्कीन में एलर्जी तथा 75 वर्षीय मोहम्मद शहीद को शुगर व ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, जिनका जांच करके फार्मासिस्ट ने दवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक महदेवा दूबे में कुल 23 मरीज पहुंचे। चिकित्सक सीबी पांडेय मरीजों का इलाज कर रहे थे। फार्मासिस्ट जेपी सिंह दवा कक्ष में बैठ कर दवा दे रहे थे। सबसे अधिक वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम व चर्म रोग के मरीज पहुंच रहे थे। मरीज मोहम्मद अली 60 वर्ष को बुखार, खांसी, रुबीना को गैस की दिक्कत थी। 10 वर्षीय वेदांश को मौसमी बुखार की समस्या रही।


इलाज में न बरतें कोताही
महराजगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। जहां पर डॉ. मदन लाल चौरसिया, डॉ. कमलेश कुमार, होमियोपैथिक के फार्मासिस्ट अनिल कुमार फार्मासिस्ट,अदिति स्टाफ नर्स, एएनएम विजयलक्ष्मी, वार्ड ब्वॉय दीनानाथ, विशाल मौजूद मिले। उन्होंने निर्देशित किया आरोग्य मेले में जो भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। उनके इलाज में कोताही न बरती जाएं। उन्होंने बताया कि अगर कहीं लापरवाही हुई है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed